Subscribe

Enter your email address:

हमारे लिखे गये नए ब्लॉग की जानकरी के लिए अपना ईमेल आईडी यहाँ दर्ज करे |

Monday, 17 April 2017

ऐपल को कैलिफोर्निया में मिली सेल्फ ड्राइविंग कार टेस्ट के लिए परमिट | सौरभ कुमार श्रीवास्तव

 ऐपल को कैलिफोर्निया में मिली सेल्फ ड्राइविंग कार टेस्ट के लिए परमिट | सौरभ कुमार श्रीवास्तव 

iPhone और अन्य इलेक्ट्रॉनिक डिवाइसों के निर्माता ऐपल ने कैलिफोर्निया में सेल्फ ड्राइविंग वाहनों की परीक्षा के लिए परमिट हासिल कर लिया है। यह सेल्फ ड्राइविंग कार कैलिफोर्निया के व्यस्त सड़कों पर चलेंगे।
कैलिफोर्निया के राज्य मोटर वाहन विभाग ने शुक्रवार को कहा कि तीन वाहनों में 6 ड्राइवरों को टेस्ट ड्राइव की अनुमति दी गई है। इस अनुमति के जरिये ऐपल को 2015 की लेक्सस एसयूवी जैसे तीन वाहनों के परीक्षण करने की छूट मिल गई है और यह वही तकनीक है, जिसे गूगल अपनी ऑटोनॉमस कार में इस्तेमाल कर रहा है।
DMV से मिली मंजूरी: 
कैलिफोर्निया डिपार्टमेंट ऑफ मोटर व्हीकल्स (DMV) से मंजूरी मिलने के बाद ऐपल ने यह स्पष्ट तौर पर जाहिर कर दिया है कि वो सेल्फ ड्राइविंग टेक्नोलॉजी को आगे ले जाने के लिए कितनी गंभीर है। हालांकि, पहले खबरें आई थीं कि ऐपल अपनी इस महात्वाकांक्षा से पीछे हट रही है।
शुक्रवार तक टेस्टिंग की मंजूरी की सूची में 30 कंपनियों के नाम थे, जिसमें फॉक्सवैगन ग्रुप ऑफ अमेरिका, मर्सिडीज बेंज, गूगल, डेल्फी ऑटोमोबाइल और टेस्ला मोटर्स प्रमुख हैं। वहीं, इस सूची में शामिल पारंपरिक कंपनियों में निसान (अमेरिका), होंडा और सब्रू और जर्मनी की बीएमडब्ल्यू प्रमुख हैं। इस मंजूरी को पाने वाली अन्य कंपनियों में टेक्नोलॉजी स्टार्ट-अप कंपनियां शामिल हैं।
ऐपल हालांकि लंबे समय से सेल्फ ड्राइविंग कारों के प्रोजेक्ट पर काम कर रही है, लेकिन अभी तक उसने इसे सार्वजनिक रूप से स्वीकार नहीं किया है।