BSNL का नया प्लान, हर दिन मिलेगा 1GB डाटा और फ्री कॉलिंग - सौरभ कुमार श्रीवास्तव
टेलिकॉम बाजार में प्राइस वार चल रही है। हर कंपनी अपने यूजर्स को बेहतर और सस्ते प्लान देने की कोशिश में है। सरकारी क्षेत्र की टेलिकॉम कंपनी भारत दूरसंचार निगम लिमिटेड यानी बीएसएनएल ने एक नया प्रोमोशनल प्लान STV Combo 269 पेश किया है। यह प्लान केवल तमिलनाडु बीएसएनएल के प्रीपेड ग्राहकों के लिए ही पेश किया गया है। इसके तहत यूजर्स को 21 दिनों के लिए 1 जीबी डाटा प्रतिदिन दिया जाएगा।
यह है STV Combo 269
इससे पहले कंपनी ने ANANYA प्लान लॉन्च किया था। इस प्लान की कीमत 85 रुपए है। इसके तहत यूजर्स को 30 मिनट वॉयस कॉलिंग (प्रत्येक नेटवर्क पर) दी जाएगी। कॉलिंग मिनट खत्म होने के बाद 0.8 पैसे प्रति मिनट की दर से शुल्क देना होगा। कॉलिंग मिनट्स की वैधता 30 दिनों की है। इसके साथ ही 50 एमबी 3जी डाटा समेत 200 एसएमएस (प्रत्येक नेटवर्क पर) दिए जाएंगे। इसकी वैधता 180 दिनों की है। 200 मैसेज खत्म होने के बाद यूजर्स को 50 पैसे प्रति मैसेज का चार्ज देना होगा। आपको बता दें कि यह प्लान केवल कर्नाटक के लिए ही उपलब्ध है। इसे 14 मई से लागू कर दिया जाएगा। अगर यूजर इस प्लान को एक्टिवेट कराना चाहते हैं तो उन्हें PLAN ANANYA लिखकर 121 पर भेजना होगा।
