इंस्टेंट मैसेजिंग ऐप व्हाट्सएप ने सभी एंड्रॉयड यूजर्स के लिए पिन टू टॉप फीचर जारी कर दिया है। पिछले महीने इसका बीटा वर्जन उपलब्ध कराया गया था। इस फीचर के जरिये व्हाट्सएप यूजर्स को अपनी पसंदीदा चैट्स को ऊपर रखने की अनुमति देता है। इसमें यूजर किन्हीं भी 3 चैट्स को सबसे ऊपर रख सकते हैं।
व्हाट्सएप ने अपने एक बयान में बताया, 'पिन चैट्स के साथ, यूजर को अपने दोस्तों या परिवार से बात करने के लिए बार-बार चैट लिस्ट को स्क्रॉल करने की जरुरत नहीं होगी। यूजर अब अपने तीन अहम कॉन्टेक्ट्स को चैट बॉक्स में सबसे ऊपर रख सकते हैं। इसके लिए उन्हें कॉन्टेक्ट को long hold करना होगा और ऊपर दिए गए पिन आइकॉन को टैप करना होगा'
तीन ही कॉन्टेक्ट को कर पाएंगे पिन:
इससे पहले कंपनी ने एक बड़ा बदलाव किया था। व्हाट्सएप ने वीडियो कॉल और अटैचमेंट आइकॉन को रिप्लेस कर दिया है। इसमें वीडियो कॉलिंग के लिए एक नया आइकॉन आ गया है। पहले कॉलिंग के लिए दो आइकॉन नजर आते थे। अब वीडियो कॉल और वॉयस कॉल का आइकॉन अलग हो गया है। साथ ही अटैचमेंट आइकॉन की जगह भी बदल दी गई है। इसे चैट बॉक्स में दिया गया है।
